उपखंड प्रशासन करे समाज संस्था को निरस्त
ब्यावर | अखिलराजस्थान मेघवंशी (मेघवाल) महासभा संस्था ब्यावर के सान्निध्य में समाज के रविवार को हुए नवयुवक मंडल के चुनाव को लेकर सोमवार को भी समाज के युवकों ने रोष जताया। उन्होंने उपखंड प्रशासन से महासभा का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मेघवाल समाज के शहरी क्षेत्र के युवकों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि समाज के कुछ लोगों द्वारा अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए समाज संस्था चलाई जा रही है। उनके मुताबिक संस्था पदाधिकारी बिना चुनाव कराए ही अपने ही लोगों को पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपते हैं। इससे समाज की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में उपखंड प्रशासन इस संबंध में उचित कार्रवाई अखिल राजस्थान मेघवंशी (मेघवाल) महासभा इसे निरस्त करें। रोष जताने वालों में गोपाल कृष्ण मेघवाल, तपन बाघमार, भूपेंद्र पंवार, हीरालाल मेघवाल, मुकेश मेघवाल, ताराचंद, गजेंद्र, भूपेंद्रपाल पंवार, मनीष चौहान, अश्विनी, गौरव, भंवरलाल, लोकेश मेहड़ा, किशनलाल, सुनील, कालू मेहड़ा, श्याम मेघवाल समेत अन्य युवक शामिल थे।