पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी सप्ताह का समापन

हिंदी सप्ताह का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयसनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हो रहा हिंदी सप्ताह सोमवार को संपन्न हो गया। निदेशालय के निर्देश पर कॉलेज के हिंदी विभाग, युवा विकास केंद्र और मानवाधिकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित हिंदी सप्ताह के तहत कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को आयाेजित समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य राधेश्याम अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी अनिल गोयल तथा मानवाधिकार सुरक्षा समिति के शहर अध्यक्ष भरत भाटी थे। आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया। गैर सरकारी संगठन बल्दवा शैक्षणिक एवं सामाजिक ट्रस्ट द्वारा रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की उपयोगिता एवं राष्ट्रभाषा के रूप में प्रांसगकिता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।