पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल का एकीकरण रद्द करने की मांग

स्कूल का एकीकरण रद्द करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इमामबाड़ानौजवान कमेटी और रहनुमा सेवा फांउडनेशन ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर राजकीय पटेल(रंग महल) उच्च प्राथमिक स्कूल के एकीकरण को रद्द करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में बताया गया कि 25 अगस्त को स्कूल के एकीकरण के बाद कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को अन्य स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में इन छात्राओं का भविष्य खतरे में है। ज्ञापन में बताया गया है कि कुछ ही दिनों बाद छात्राओं का सेंकड टेस्ट होगा। रेहनुमा सेवा फांउडेशन के अध्यक्ष अजीज मलिक ने बताया कि रंग महल स्कूल करीब एक सदी पुरानी स्कूल है। जहां ऊर्दू विषय पढ़ाया जाता है। इसका विलय चंपा नगर स्कूल में कर दिया गया। स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को अब हाइवे क्रॉस करना पड़ता है। ऐसे में हादसे की भी संभावना बनी हुई है। संस्था ने स्कूल का एकीकरण निरस्त करवाने की मांग उठाई।

उपखंड कार्यालय पर विरोध जताते बच्चे एवं अभिभावक।