- Hindi News
- वार्ड 10 के लिए तीन दिवसीय भामाशाह शिविर शुरू
वार्ड 10 के लिए तीन दिवसीय भामाशाह शिविर शुरू
शहरके वार्ड 10 के निवासियों के लिए राठी पवेलियन सुभाष उद्यान परिसर में तीन दिवसीय भामाशाह शिविर सोमवार को शुरू हुआ। शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीआे भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा की देखरेख में वार्ड की महिला मुखियाआें एवं उनके परिवारिक सदस्यों का भामाशाह नामांकन कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाने हेतु नामांकन करवाने के लिए कार्यवाही सुबह से ही शुरू हो गयी जो शाम तक जारी रही।
शाम 4.30 बजे तक शिविर में 50 से अधिक आधार नामांकन कर लिए गए तथा बड़ी संख्या में नागरिक अपने आधार नामांकन के लिए कतार में खड़े रहे।
पीएनबी ब्रांच की आेर से वार्ड के जरूरतमंद करीब 150 महिला मुखिया के बचत खाते खोले गए। वार्ड वासियों को शिविर संबंधी विविध गतिविधियों से लाभान्वित कराने के लिए राजस्व विभागीय , नगर परिषद, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता, चिकित्सा सहित अन्य विभागीय टीमों के साथ ही विकलांग सहायता समिति ब्यावर के पदाधिकारी राजेश गहलोत पप्पू पहलवान तथा कम्पयूटर सेवाकर्मी पूरी मुस्तैदी से जुटे रहें।