- Hindi News
- जीव दया की भावना से प्रेरित होकर बकरों को अभयदान
जीव दया की भावना से प्रेरित होकर बकरों को अभयदान
ब्यावर | श्रीअरिहंत मार्गी जैन महासंघ ब्यावर की ओर से जीव दया करने वाले दिल्ली के संघ सदस्यों के ब्यावर पहुंचने पर स्वागत किया। संघ पदाधिकारी अनिल मेहता ने बताया कि आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज की प्रेरणा से अनिल जैन ने जीवदया की भावना से प्रेरित होकर बकरे छुड़ाने का निर्णय लेते हुए करीब 242 बकरों को जीवनदान दिया। जयपुर के संघ सदस्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक गुरूदेव की प्रेरणा से उन्होंने करीब दो हजार बकरों को अभयदान दिलाकर जोधपुर स्थित बकराशाला में भिजवाया है। महासंघ के निर्मल खींवसरा, अमोलकचंद मेहता, पवन लूणावत, विमल मकाणा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। मुख्य भामाशाह अनिल जैन ने गौ भक्त मंडल के आग्रह पर गोशाला का अवलोकन किया और अपंग गायों को फूट लगाने का खर्च वहन करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन महावीर बाफणा ने किया।