विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल ग्राम बड़ी पोल में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें हरजी काठात अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सचिव भगवत सिंह चौहान तथा वार्ड पंच मैना, अध्यापक मदनलाल कड़ेल, हुक्मसिंह ,छात्र युनुस काठात, रोशनी, सबीना, बदामी, छोटी काठात, कौशल्या देवी, शौकिन काठात, गफूर काठात सावर काठात सदस्य चुने गए।