- Hindi News
- गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन शुरू
गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन शुरू
माधवगौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों के लिए होने वाली परीक्षा का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गौ माता के महत्व की जानकारी देना है। दो वर्गों में होने वाली परीक्षा के वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा वर्ग में 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। अजयमेरु विभाग में परीक्षा के आयोजन के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीयन 30 सितंबर तक होगा।
माधव गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा के विभाग संयोजक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अजमेर के केशव नगर स्थित महावीर निवास पर आयोजित बैठक में परीक्षा के संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। अजयमेरु महानगर समिति के संरक्षक सुनील दत्त जैन और अध्यक्ष मोहन खंडेलवाल ने श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र सिंह , महेश अग्रवाल, मोहन यादव, शंकर सिंह , सम्मान सिंह , राजेंद्र लालवानी , भारतेश मंगल, जगदीश चावला और अजय को शामिल किया है। विभागीय संयोजक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील स्तरीय समिति में ब्यावर में लादूराम सिरवी, किशनगढ़ से अरविंद पारीक, महेंद्र लखेरा, पुष्कर से बालकिशन पाराशर, केकड़ी से रामेश्वर सिंह, सरवाड़ से रघुनाथ जाट, नसीराबाद से तख्तसिंह को शामिल किया गया है। शर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू हो गया है। ये पंजीयन 30 सितंबर तक किया जाएगा। समिति सदस्यों ने स्कूलों में संपर्क शुरू कर दिया है। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ आएंगे। इसमें 75 प्रतिशत प्रश्न विद्यार्थियों को दी जाने वाली पुस्तक में से और शेष 25 प्रतिशत राजस्थान की संस्कृति, कला, साहित्य, वेशभूषा, कृषि खानपान पर आधारित होंगे। राज्य स्तर पर होने वाली परीक्षा में प्रथम पुरस्कार में 11 हजार रुपए, द्वितीय को 5100 रुपए तृतीय को 3100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर आयोजित परीक्षा में सत्र 2011 में 80 हजार, सत्र 2012 में 3 लाख 14 हजार और 2013 में 3 लाख, 67 हजार, 518 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।