पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास को लेकर फूटा जनाक्रोश

विकास को लेकर फूटा जनाक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षद और परिषद के बीच अटके मामले

वार्ड43 : शांति नगर में सड़क-नाली के अभाव में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले 6 माह से परिषद को कई बार शिकायत पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से सोमवार को महिला-पुरूषों ने नगर परिषद पहुंचकर हंगामा मचाया। आयुक्त से मौका-मुआयना करने की मांग को लेकर समस्या समाधान की मांग की।

वार्ड 44 : देलवाड़ा रोड स्थित रूक्मणी नगर न्यू अग्रसेन नगर के वाशिंदों ने पानी निकासी नहीं होने पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नालियां नहीं बनने से पानी निकासी को लेकर पड़ोसियों में आए दिन विवाद होता रहता है।

वार्ड 42 : जय माता दी कॉलोनी में पार्षद मंजू दगदी के नेतृत्व में लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि पिछले लंबे समय से सड़क-नाली के अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। ऐसे में बारिश के समय कॉलोनी में कीचड़ और गंदगी के चलते मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।

वार्ड 45 : नृसिंहपुरा रेलवे लाईन के समीप पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को घुटनों तक जमा पानी से निकलना पड़ रहा है। परिषद प्रशासन ने निकासी के लिए पंप भी लगाया लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। हनुमान चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बारिश में जमा पानी की निकासी व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।

वार्ड 41 : मसूदा और बलाड़ रोड के बीच स्थित कई कॉलोनियां ऐसी है जिनमें सड़क-नाली के अभाव में बारिश का पानी अब भी जमा है। घनश्याम फुलवारी के नेतृत्व में गड्ढ़ी थोरियान हाउसिंग बोर्ड विकास समिति पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। पार्षद हेमलता प्रजापति क्षेत्रवासियों के मुताबिक बाकोलिया कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद अब तक निकासी के अभाव में पानी जमा है। एसडीओ ने क्षेत्रवासियों से जल्द ही समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया।

ब्यावर. आयुक्त को अपनी-अपनी समस्या से अवगत कराते विभिन्न वार्डों के वाशिंदे।