स्कूटी की दौड़ में पिछड़ा ब्यावर कॉलेज
देवनारायण छात्रा
स्कूटी योजना
क्या है देवनारायण स्कूटी योजना...
राज्यसरकार द्वारा प्रदेश में विशेष पिछड़े की बेटियों के प्रोत्साहन एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्थान के उद्देश्य से देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की गई। इसके अंतर्गत हर साल प्रदेश की 500 होनहार बेटियाें को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा से जुड़ने के लिए बतौर प्रोत्साहन स्कूटी प्रदान की जाती है। वहीं कॉलेज में प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने पर 10 हजार रुपए नकद स्नोतकोत्तर प्रथम वर्ष परीक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 20 हजार रुपए प्रदान किए जाते है।
12वींमें हों 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक
योजनाके अनुसार स्कूटी के लिए वह छात्रा ही आवेदन कर सकती है जिसने 12 कक्षा को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से पास किया हो। इसके अलावा अविवाहित, अभिभावक की 2 लाख से कम आय होना जरूरी है। देवनारायण छात्रा उच्च शिक्षा आर्थिक सहायता या अन्य किसी प्रकार की छात्रवृत्ति मिल रही हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। योजना का लाभ लेने के लिए कॉलेज में आवेदन करना पड़ता है।
ब्यावरकॉलेज से महज 1 आवेदन
सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी प्रो. रामप्रताप मीणा ने बताया कि देवनारायण स्कूटी योजना में महज एक ही छात्रा आवेदन कर पाई है। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि के लिए दो छात्राओं ने आवेदन किया है। यानि पूरी योजना में महज 3 आवेदन ही आए हैं। पिछले साल भी केवल 1 ही छात्रा आवेदन कर पाई थी। इन आवेदनाें की जयपुर निदेशालय में जांच की जाएगी।
कागजों से बाहर आने पर बढ़ेंगे आवेदक
^देवनारायणछात्रा स्कूटी योजना पिछले सालों से केवल कागजों में ही चल रही है। अब कागजों से बाहर निकालकर प्रचार-प्रसार की जरुरत है। चयनित जाति के आवेदकों के बीच योजना की जानकारी पहुंचानी चाहिए। नियमों से रियायत दी जाए, अजमेर जिले से रूचि बढ़ेगी।’’ -कानारामगुर्जर, जिलापरिषद सदस्य, अजमेर