विश्वकर्मा दिवस मनाया
ब्यावर | भारतीयश्री सीमेंट कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष सीएन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के द्वारा किए गए कार्याें पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा श्रमिक और पदाधिकारी शामिल थे।