पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाचार्य करवाए ऑनलाइन फार्म जमा

प्रधानाचार्य करवाए ऑनलाइन फार्म जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | भारतसरकार द्वारा अल्प संख्यक की शैक्षणिक सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रवृति फार्म मामले में स्कूलों द्वारा अभिभावकों का सहयोग नहीं करने की शिकायत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंत्रालय में की गई। भाजयुमो उपाध्यक्ष मनीष बुरड़ ने बुधवार को अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय से फोन पर बात की गई। वहां से उन्हें जानकारी मिली की हर स्कूल के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी है कि वे स्वंय स्कूल स्तर पर आॅन लाइन फार्म जमा करवाए। इस संबंध में अगर कोई स्कूल प्राचार्य अभिभावकों को सहयोग नहीं करे तो मंत्रालय विभाग के धनराज मीणा को उनके नंबर 0141 5195451 पर शिकायत कर सकते हैं। आवेदन की तिथि बढ़ा कर 30 सितंबर तक कर दी गई है।