पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव के लिए मांगा सहयोग

निकाय चुनाव के लिए मांगा सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | नगरपरिषद के प्रस्तावित आम चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित ऑफिसर्स सभागार में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने चुनाव संबंधी पूर्व तैयारियों की जानकारी देते हुए मतदाता सूची का 13 सितंबर को प्रकाशन करने मतदाता सूची की फोटो युक्त सीडी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इसके अलावा आगामी नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सामूहिक विचार विमर्श करते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सकारात्मक सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों ने प्रशासन का सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई, बीसीपी, बहुजन समाजवादी पार्टी आदि के प्रतिनिधि डॉ.एससी जैन, दिनेश शर्मा, रामेश्वर मेवाड़ा, चैनसुख हेडा, रमेश बंसल, ज्ञानदेव झंवर, रिखब खटोड़ समेत अन्य कई प्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद थे।