पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्वजारोहण के साथ आज होगा आगाज

ध्वजारोहण के साथ आज होगा आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव गुरुवार को सुबह 8 बजे अग्रसेन महाराज के माल्यार्पण के साथ होगा। समाज के अध्यक्ष फतेहपुरिया बगीची में उद्घाटन एवं ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 9 बजे शिशु प्रदर्शनी होगी। इसके पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 8 दिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया। 25 सितम्बर तक सांस्कृितक खेलकूद गतिविधियां होंगी।

गुरुवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के तत्वावधान में शाम 7.30 बजे श्री फतेहपुरिया बगीची में सुमेरु भजन संध्या होगी। जिसमें अंतरराष्ट्रीय गायक प्रवीण मेहता सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश अरड़का, मंत्री नितेश गोयल, जयंती संयोजक नरेश मित्तल, सहसंयोजक पवन रायपुरिया, अमित बंसल, ललित अग्रवाल, नरेंद्र बजारी, डॉ. राधेश्याम डाणी, उपाध्यक्ष महेंद्र सलेमाबादी, अशोक कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, अनिल मित्तल, शैलेंद्र गुप्ता, नवीन गर्ग समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।

आगामी कार्यक्रम

>19सितम्बर

}सुबह11 बजे से : म्युजिकलचेयर, कबाड़ से जुगाड़, अल्पना प्रतियोगिता।

} दोपहर2 बजे से : रंगभरो, चम्मच दौड़, उल्टी दौड़, बोरी दौड़, बुद्धि प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, तीन टांगा दौड़, मोमबत्ती जलाओ, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, मेहंदी बिंदी लगाओ प्रतियोगिता होगी।

} शाम7.30 बजे : सांस्कृतिककार्यक्रम।

>20 सितम्बर

}सुबह11.30 बजे : महाविद्यालयस्तर के प्रतिभागियों के लिए मटका फोड़, म्युजिकल चेयर, गोला फेंक प्रतियोगिता होगी।

} 12.30 बजे से निशानेबाजी, म्युजिकल चेयर बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।

} शाम 7.30 बजे : वृंदावन के कलाकारों द्वारा बृज का महारास।

ब्यावर. कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन करते समाज के पदाधिकारी।