पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों की पहल ने बनाया शहर में मदद का माहौल

बेटियों की पहल ने बनाया शहर में मदद का माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें आपदा के बाद बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए शहर की बेटियों द्वारा सबसे पहले उठाया गया कदम अग्रणी रहा। अपने साथियों का समूह बना कर बेटियों की ओर से शनिवार को आर्थिक मदद जुटाने के लिए शुरू किए गए प्रयास में तीन दिन में 44 हजार रुपए की राशि जुटाई गई। जुटाई गई रकम की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए रुपयों से भरे बॉक्स को सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी के समक्ष उनके हाथों से खुलवाया गया। जिसमें 44 हजार रुपए की राशि प्राप्त होने पर बुधवार को उसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भिजवा दिया गया।

प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष के लिए इस राशि का डीडी बना कर इन बेटियों ने अपनी साथी लविना कृपलानी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को सौंप दिया। इस अवसर पर एसडीओ को अवगत कराया गया कि इस आर्थिक मदद में गोदावरी, छावनी गर्ल्स, मिशन गर्ल्स स्कूल की छात्राओं, डीएवी एसडी कॉलेज की छात्राओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर भाविका भंसाली, करुणा इंदोरा, हर्ष कृपलानी, भावना कृपलानी, सोनू, ज्योती, मनीषा आदि मौजूद थे।

ब्यावर. एसडीओ को सहायता राशि का ड्राफ्ट सौंपते ग्रुप सदस्य।

ब्यावर. एसडीओ को सहायता राशि का ड्राफ्ट सौंपती बेटियां।

जैन सोशल ग्रुप ने भिजवाई आर्थिक मदद