राज्य स्तर प्रतियोगिता में फहराया परचम
ब्यावर | 59वींराज्य स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता अंडर 17 वर्ष की बालोतरा में आयोजित की गई। इसमें अजमेर की टीम से खेलते हुए छात्र अजय काठात गणेश ने प्रतियोगिता में श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ सीकर की टीम को हराते हुए। फाइनल में जोधपुर को हराकर अजमेर जिले को चैम्पियन बनाया। अब खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 59वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में बूंदी में आयोजित अंडर 14 वर्ष में अजमेर की टीम में युवराज काठात ने भाग लिया। भरतपुर, अलवर, गंगानगर बूंदी को हराते हुए जोधपुर को फाइनल में हरा दिया। कोच अर्जुन सिंह रावत ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया।
जिलास्तरीय टीम रवाना : श्रीसीमेंट बांगड़ नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अजमेर जिले की जूड़ो टीम बुधवार को श्री गंगानगर के लिए रवाना हुई। तीन दिवसीय जिला स्तरीय जुड़ो अभ्यास शिविर का समापन सेंट्रल एकेडमी श्री सीमेंट बांगड नगर में हुआ। डायरेक्टर सुरेश माथुर एवं प्राचार्या श्यामा हावा ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। अजमेर जिले के टीम प्रभारी गौतम पहलवान कोच प्रकाश गहलोत ने बताया कि टीम में कुल 7 छात्र एवं 7 छात्राएं है। शिविर में शारीरिक शिक्षक विशाल शर्मा किशनगढ़ एवं किशन प्रजापति ने प्रशिक्षण दिया।