पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराणा व्यापारियों से 20 लाख से अधिक कर वसूली

किराणा व्यापारियों से 20 लाख से अधिक कर वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अजमेर-ब्यावर

वाणिज्यकर विभाग ने बुधवार को प्रदेशभर में चले अभियान के तहत अजमेर एवं नागौर जिले के 8 शहरों एवं कस्बों में किराणा एवं ड्राइ फ्रूट्स के व्यापारियों के यहां छापेमार कार्रवाई करते हुए 20 लाख से अधिक की कर तथा जुर्माना राशि वसूल की।

वाणिज्य कर विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश स्तर पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम ने अजमेर शहर में 3 जगह के अलावा ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, मकराना लाडनूं में एक-एक किराणा एवं ड्राय फ्रूट के थोक विक्रेताओं कारोबारियों के यहां सर्वे किया। जहां बिना बिल का माल पाए जाने पर बतौर कर जुर्माना 21 लाख रुपए की वसूली की गई। टीमों ने मौके पर ही कर और जुर्माने की वसूली की।

ब्यावरमें कार्रवाई से हड़कंप अभियानके तहत सहायक वाणिज्य कर अधिकारी चंदन सिंह शेखावत के नेतृत्व में मुख्य पाली बाजार में पांच बत्ती चौराहा के पास स्थित एक प्रतिष्ठान पर माल की जांच की गई। जांच में मौके पर करीब 10 से 12 लाख रुपए का माल बिना बिल के पाया गया। इस पर प्रतिष्ठान के मालिक से 3.25 लाख रुपए की राशि कर जुर्माना के पेटे वसूली गई।

^प्रदेश स्तर पर किए गए सर्वे में अजमेर तथा नागौर के 8 शहरों एवं कस्बों में कार्रवाई की गई। जांच में बगैर बिलों के माल पाया गया, रिकाॅर्ड भी दुरुस्त नहीं थे। कारोबारियों पर 20 लाख से ज्यादा की कर तथा जुर्माने की वसूली की गई है। -जीएलगुप्ता, उपायुक्तअजमेर