15 को भी पिलाई जाएगी दवा
ब्यावर| राष्ट्रीयडी-वॉर्मिंग दिवस मौके पर उपखंड क्षेत्र में 10 फरवरी को विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में डी-वॉर्मिंग की दवा के सेवन से वंचित रहे बच्चों को 15 फरवरी को वार्मअप दिवस पर घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी लीलावती ने बताया कि राष्ट्रीय डी-वॉर्मिंग दिवस के मौके पर 10 फरवरी को उपखंड ब्यावर के सभी 117 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को डी-वॉर्मिंग की दवा का सेवन कराया गया है। इसी क्रम में दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को कार्यक्रम के दूसरे चरण में आगामी 15 फरवरी को वार्मअप दिवस पर घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।