पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखिर जिला प्रशासन ने माना सिलिकोसिस पीड़ित

आखिर जिला प्रशासन ने माना सिलिकोसिस पीड़ित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थरकी खदानों और पत्थर पिसाई की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों की आखिर अब प्रशासन ने सुध ली है। धूल के कण के फेफड़ों में जमने के कारण सिलिकोसिस की चपेट में आए श्रमिकों की अब सरकार ने सुध ली है।

सरकार के निर्देश पर कलेक्टर ने मसूदा और विजयनगर क्षेत्र में सिलिकोसिस पीड़ितों की आवश्यकता औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए है। ताकि इन श्रमिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके। प्रशासन की इस पहल से उन श्रमिकों के परिवारों को भी उम्मीद बंधी है जिनकी सिलिकोसिस की वजह से मृत्यु हो चुकी है। नियमानुसार उन श्रमिकों को जिन्हें सिलिकोसिस होने की पुष्टि हो चुकी है उन्हें 1-1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी और जिन श्रमिकों की सिलिकोसिस की वजह से मृत्यु हो चुकी है उन्हें 3-3 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।

गौरतलब है कि मसूदा अौर ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक सिलिकोसिस के 50 से अधिक रोगी सामने चुके हैं, वहीं 200 से अधिक संदिग्ध जांच के लिए कतार में है। इसके साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि वे माइनिंग क्षेत्र और मिनरल फैक्ट्रियों में शिविर लगाकर सिलिकोसिस पीड़ितों का पता लगाएं। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध श्रमिक को तुरंत रैफर कर उसकी पूर्ण जांच करवा कर आगे की कार्यवाही करे।

मसूदाएसडीएम को निर्देश

जिलाकलेक्टर आरुषि मलिक ने इस बारे में मसूदा उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की ओर से सिलिकोसिस रोग से ग्रसित श्रमिकों को रिहेब फंड से आर्थिक सहायता जारी की गई है। पत्र में इन श्रमिकों की पहचान करवाकर आवश्यक औपचारिकता पूरी कर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकी इन श्रमिकों को नियमानुसार मुआवजा मिल सके। इन श्रमिकों का सिलिकोसिस सार्टिफिकेट के साथ ही मूल निवास अौर पहचान पत्र आदि दस्तावेज के साथ मुआवजे राशि का प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।

इन्हेंकिया गया चिन्हित

प्रशासनने झूठा का बाडिया निवासी शंभूसिंह पुत्र राजू सिंह, श्योपुरा देवमाली निवासी प्रभू पुत्र छोगा, नाथू सिंह पुत्र धन्ना सिंह, रतन पुत्र सुआ, सोहन पुत्र पन्ना, पारस पुत्र देवकरण रावत, कुंड का लांबा, शेरगढ़ निवासी कालू पुत्र भंवर सिंह, दौलतपुरा निवासी बाबूसिंह पुत्र लादू सिंह, पूनम सिंह पुत्र सवाई सिंह, हीरा पुत्र मिठू, सूरजपुरा निवासी बालू पुत्र मूला, बाघमल निवासी प्रेमसिंह पुत्र हरदेव सिंह, पदमाता का बाडिया, रामगढ़ निवासी नारायण सिंह पुत्र मिश्री सिंह, देवीपुरा निवासी चौथूमल पुत्र कालू, भोजाराम पुत्र रामाजी, प्रभु पुत्र देवी हरराजपुरा निवासी रमेश चंद पुत्र पीरूलाल और भीलों का बाड़िया निवासी माेहन पुत्र लादू को सिलिकोसिस पीड़ित मान कर जांच के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...