ईंट-भट्टा संचालकों ने जताया रोष
ब्यावर| शहरमें स्थित ईंट-भट्टों पर लगी लोहे की चिमनियों को गिराने की कार्रवाई का विरोध करते हुए ईंट-भट्टा संचालकों ने दूसरे दिन भी विरोध जताया। इसको लेकर उन्होंने गुरुवार को जिला उद्योग उपकेंद्र ब्यावर कार्यालय पर रोष जताया। मालूम हो कि प्रशासन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को 5 ईंट-भट्टों की लोहे की चिमनियों को जमीदोंज कर दिया गया था। अचानक हुई इस कार्रवाई से ईंट-भट्टा उद्योग संचालक सकते में गए थे। कार्रवाई के विरोध में ईंट-भट्टा उद्योग एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें ईंट-भट्टा संचालक इससे जुड़े श्रमिकों ने प्रशासन की ओर से हुई इस कार्रवाई पर रोष जताया। इसको लेकर गुरुवार को महादेव सिंह रावत के नेतृत्व में एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्य जिला उद्योग उपकेंद्र ब्यावर कार्यालय के समक्ष पहुंचे और प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई को लेकर रोष जताया।