पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेकाबू कार पलटी, 3 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| उदयपुररोड केसरपुरा के समीप पुलिया पर गुरुवार सुबह हुए हादसे में पाली निवासी एक परिवार घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार करीब 7 पलटियां खाते हुए पुलिया के किनारे आकर रुक गई। मौके पर पहुंचे एक वाहन चालक ने घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण एक घायल को रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पाली निवासी प्रवीण मित्तल(52), निर्मला मित्तल(50) और पुत्र भूपेश मित्तल(24) के साथ पाली से अजमेर जा रहे थे। केसरपुरा पुलिया पर तीखी मोड़ पर उसकी कार असंतुलित हो गई ओर डिवाइडर से टकरा कर 7 पलटियां खाते हुए पुलिया के किनारे जाकर रुकी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा बनी ये पुलिया ब्यावर का सबसे बड़ा हाइ एक्सीडेंटल जोन बन गई है। इस पुलिया को शुरू हुए करीब 6 माह ही हुए हैं। लेकिन इन 6 माह में इस पुलिया पर 10 से अधिक हादसे हो चुके हैं जिनमें 5 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...