राहुल गांधी का पुतला फूंका, रैली निकाली
ब्यावर|अंबेडकर युवासंघर्ष समिति ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या करने पर विरोध जताया। इस दौरान आयोजित रैली से पहले उन्होंने राहुल गांधी का पुतला जलाकर रोष जताया और रैली निकाली
समिति संयोजक और पार्षद नरेश कनोजिया ने बताया कि दलित छात्रों के हितों के संरक्षण के लिए अंबेडकर युवा संघर्ष समिति की मांग है कि सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में समय पर छात्रवृत्ति दी जाए। दलित वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए की जाए। उच्च शिक्षण संस्थाओं को महिला उत्पीड़न निवारण समिति की दलित छात्र संरक्षण समिति का गठन किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र, अभिषेक, रवि टाक, अजय चंदेल, सुरेंद्र फौजी, जयप्रकाश, कुलदीप, हरीश सामरिया, गणपत गोवल, दुष्यंत, भरत कुमार, विकास पंडित, विजय दग्दी आदि मौजूद थे।