दहेज के लिए परेशान करने का मुकदमा
ब्यावर| सरावगीमोहल्ला निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत देकर अपने सास ससुर पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सरावगी मोहल्ला निवासी पूनम ने गुरुवार को थाने में शिकायत देकर अपने ससुर सुरेश और सास लक्ष्मी के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। इस मामले पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।