पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| भाजपामंडल ब्यावर की ओर से जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को डिग्गी मोहल्ला स्थित मुरारका भवन में मनाई। मंडल प्रवक्ता एडवोकेट विष्णु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उसके समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बल्दुआ ने कहा कि अंत्योदय और मानवता से जुड़े पंडित उपाध्याय के विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। डॉ. एनएल बल्दुआ और नरेंद्र नरेश ने पंडित उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति बबीता चौहान, रिखबचंद खटोड़, जिलामंत्री मुरली तिलोकानी, हरजी सिंह रावत, जयसिंह राजपुरोहित, रविंद्र जॉय, ईश्वर तंवर, लाडकंवर खटोड़, कांता ग्वाला, मंगतसिंह, विनोद खाटवा, गोपाल प्रजापत, अंगदराम अजमेरा, मोतीलाल सांखला, सोहन मेघवाल, देवेंद्र सेन, ज्योति आर्य, नवल मुरारका, प्रवीण जैन, मनीष बुरड़, संजय अग्रवाल, नरेंद्र आनंदानी, रमेश यादव, नरेंद्र चौहान, कैलाश मूंदड़ा, सतवीर सिंह संतु, तुलसी रंगवाला, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...