10 मार्च तक जमा करा सकेंगे आवेदन
ब्यावर| केंद्रीयविद्यालय ब्यावर में कक्षा प्रथम हेतु प्रवेश पंजीकरण 8 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। प्रवेश आवेदन प्रपत्र 10 मार्च 2016 तक जमा कराए जा सकेंगे। प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय के अनुसार कक्षा प्रथम में प्रवेश के समय बच्चे की आयु 31 मार्च 2016 को 5 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विकलांग सन्तान, इकलौती कन्या आदि श्रेणी से संबंधित बच्चे के नाम का प्रमाण पत्रा राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर आवेदन पत्रा के साथ लगाना होगा। जिसके माध्यम से नियमानुसार आरक्षण देय होगा। पंजीकरण के लिए आवेदन विद्यालयकर्मी श्याम लाल से लिए जमा करवाये जा सकेंगे।