अमृतकौर अस्पताल को मिले 10 नर्सिंगकर्मी
राज्यसरकार द्वारा 10 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 11 हजार से अधिक पदों पर नर्स ग्रेड सेकंड के पदों पर पदस्थापन किया गया। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार ब्यावर के राजकीय राजकुमार अमृतकौर अस्पताल में भी 10 नर्स ग्रेड सेकंड की पदस्थापित किया गया है। हालांकि ब्यावर के एकेएच में 10 नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति तो की गई है लेकिन एकेएच में लंबे अर्से से सेवाएं दे रहे 6 नर्सिंग कर्मियों को अन्य स्थानों पर लगाए जाने के कारण नर्सिंग कर्मियों की कमी पूरी होने की उम्मीद कम ही है। दरअसल राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 9 फरवरी को अादेश जारी कर नर्स श्रेणी द्वितीय के पद पर नियुक्तियां की।