नगर परिषद में आज होगी जीसी
ब्यावर| नगरपरिषद में साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को होगी। इस दौरान शहर विकास से जुड़े प्रस्ताव के अलावा शहर के बजट पर भी विचार-विमर्श होगा। नगर परिषद सभापति बबीता चौहान की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे होने वाली जीसी में 7 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें स्लॉटर हाऊस, बाग के मालियों के लिए, होमगार्ड के लिए, भगत सिंह की प्रतिमा के लिए, दुकानें लीज पर देने के लिए और 5 से 7 के प्रस्ताव वित्त संबंधित है।