पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचाव के लिए जगह जगह हुआ काढ़ा वितरण

बचाव के लिए जगह-जगह हुआ काढ़ा वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| क्षेत्रमें फैल रहे स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए जगह-जगह काढ़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। इन आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों को आयुर्वेद काढ़ा का सेवन कराया गया। इन कार्यक्रम के तहत डिग्गी मोहल्ला स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में यूनानी औषधालय द्वारा छात्राओं में, नरबदखेड़ा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में चांदमल आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा 578 बच्चों में, मोहम्मद अली मेमोरियल स्कूल में विकास मंडल ट्रस्ट अश्विनी हॉस्पिटल द्वारा बच्चों में, नरबदखेड़ा स्थित केडी जैन इंग्लिश स्कूल में सैंकड़ों लोगों को, श्री अग्रसेन विद्या मंदिर में राजकीय यूनानी औषधालय द्वारा बच्चों में, मसूदा रोड गढढी हाउसिंग बोर्ड डूंगरी रोड स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में बच्चों को, शहर के वार्ड नंबर 7 में पार्षद मंगत सिंह की ओर से वार्डवासियों में, ब्यावर खास स्थित देवनारायण गौशाला में आम ग्रामिणों में होम्योपेथिक दवा का, राठी पवेलियन सुभाष उद्यान में महावीर इंटरनेशनल युवा ग्रुप की ओर से बड़ी तादात में पहुंचे लोगों को आयुर्वेद काढ़ा, विकास समिति कृष्णा, बोहरा, पारसी कॉलोनी समिति कैलाश प्रसाद सेन के सहयोग से राजकीय कृष्णा कॉलोनी स्कूल, बीएल गोठी स्कूल, वर्धमान कॉलेज, जालिया प्रथम स्कूल, सरमालिया स्कूल में 15 हजार खुराक के रूप में काढ़ा वितरित किया गया।

स्कूलोंमें मास्क वितरण

इसीक्रम में जैन सोशल ग्रुप एमराल्ड के तत्वावधान में शहर की 5 स्कूलों में मॉस्क का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष मुकेश कांकरिया सचिव राहुल छल्लाणी के नेतृत्व में श्री महावीर शिक्षण समिति पब्लिक स्कूल, संत मरुधर केसरी पब्लिक स्कूल, श्री जैन गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल, शांति जैन स्कूल, चिम्मन सिंह लोढ़ा नूतन स्कूल एलक पन्नालाल दिगंबर जैन स्कूल के बच्चों में मॉस्क वितरित किए गए।

ब्यावर. डिग्गी गर्ल्स स्कूल में बच्चों को काढ़ा का सेवन कराते शिक्षक।