पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब छावनी रेलवे क्रॉसिंग हुआ ‘बंद’

अब छावनी रेलवे क्रॉसिंग हुआ ‘बंद’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंडरब्रिज निर्माण एक नजर में...

कामशुरू हुआ : दिसंबर 2013 में

निर्माण कार्य पूरा : जनवरी 2014 में

शुभारंभ में देरी का कारण : नाला निर्माण कार्य अटका होना।

समस्या से निजात : रेलवे प्रशासन ने निकासी के लिए बनाया नाला।

आवागमन शुरू : 9 फरवरी 2015 को

ब्यावर. लंबे इंतजार के बाद आखिर शुरू हुआ अंडरब्रिज।

भास्कर न्यूज| ब्यावर

शहरसे निकल रही अजमेर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर स्टेशन के पास स्थित छावनी रेलवे कॉसिंग की फाटक अब हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। दो साल से मौके पर बन रहे रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर इस फाटक को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। इसी के साथ ही अंडरब्रिज के आवागमन को खोल दिया है। फाटक बंद होने से यहां से गुजरने वाले लोगों वाहनों का आवागमन इसी अंडरब्रिज से रहेगा।

बरसों से छावनी फाटक बाहर बसी कॉलोनियों और मेड़िया, ब्यावर खास, गोपालपुरा सहित अन्य स्थानों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे प्रशासन ने इस पर गंभीरता जताते हुए दो साल पहले मौके पर आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) बनाने का निर्णय लिया। रेलवे प्रशासन की ओर से मौके पर तत्काल काम शुरू हो गया। जनवरी 2014 में अंडरब्रिज बनकर तैयार हो गया था।

निकासीव्यवस्था बनी थी अड़चन

अंडरब्रिजबनने के बाद रेलवे प्रशासन के सामने निकासी के अभाव में नाले का पानी अड़चन बन गया। इसी के साथ ही बारिश के समय निकासी व्यवस्था के अभाव में अंडरब्रिज में पानी भर गया। हाल ही में उपखंड प्रशासन की समझाइश पर रेलवे प्रशासन ने मौके पर नाला निर्माण कार्य पूरा किया।

नहींकिया काम शुरू

इधररेलवे अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे की ओर से अंडरब्रिज के समीप नाला तो बनवा दिया गया। मगर अब भी नगर परिषद ने अब तक रेलवे सीमा से बाहर नाले का निर्माण नहीं कराया है। ऐसे में परिषद की लापरवाही कभी भी अंडरब्रिज पर भारी पड़ सकती है।

इनकोमिलेगी राहत

रास,बाबरा, ब्यावर खास, गोपालपुरा, नागेलाव, रूपनगर, मेड़िया सहित आस-पास के ग्रामीणों को अब फाटक बंद होने पर लेट होने की परेशानी से निजात मिलेगी। इसी के साथ ही छावनी फाटक बाहर बसी शिव कॉलोनी, कच्छावा कॉलोनी, जय माता दी कॉलोनी, गुर्जरों की ढाणी, आनंद विहार के क्षेत्रवासियों समेत पीआरजे ज्ञानजया स्कूल के विद्यार्थियों को भी फाटक बंद होने और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

इनवाहनों को इजाजत

रेलवेप्रशासन ने छावनी रेलवे फाटक बाहर जाने के लिए अंडरब्रिज की ऊंचाई 14 फीट से भी ऊंची रखी है। हालांकि अंडरब्रिज से पहले ही रेलवे ने 14 फीट ऊंचाई के अवरोधक लगा दिए हैं। ऐसे में अंडरब्रिज के महज 14 फीट से कम ऊंचाई वाले वाहन ही आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

गेटमैनका तबादला

बरसोंसे समपार फाटक संख्या 25 पर मुस्तैदी से चौकसी करने वाले दोनों गेटमैन को फाटक बंद करने की प्रक्रिया के साथ ही रेलवे ने अन्यत्र तबादला करने का निर्णय लिया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक फाटक बंद होने के साथ ही यहां बरसों से बनी फाटक को भी हटा दिया जाएगा। सोमवार से ही यह काम इंजीनियर की मौजूदगी में शुरू हो गया।

^रेलवे प्रशासन की ओर से अंडरब्रिज शुरू कर दिया गया है। इससे आए दिन फाटक पर जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगी। इसी के साथ ही हमेशा के लिए छावनी समपार फाटक संख्या 25 को बंद कर दिया गया है। अंडरब्रिज से 14 फीट से कम ऊंचाई वाले वाहन आसानी से आवागमन कर सकेंगे। एमआरमीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स।