पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी कैडेट्स ने दी ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा

एनसीसी कैडेट्स ने दी ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| शहरकी विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने ‘ए’ प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सोमवार को लिखित शारीरिक परीक्षा दी। 5 राज कॉय एनसीसी भीलवाड़ा एनसीसी आर्मी की ओर से आयोजित परीक्षा में चार स्कूलों में 130 कैडेट्स ने भाग लिया। मुकेश प्रजापति ने बताया कि राजकीय पटेल उमावि ब्यावर के 20, राजकीय जैन गुरूकुल स्कूल के 40, सनातन उमावि के 40, राउमावि सेंदड़ा के 21 कैडेट्स ने दो वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। सोमवार को कमांडेंट ऑफिसर हितेश चंदेल के नेतृत्व में सूबेदार प्रवीण सिंह राजकरण ने परीक्षा ली। परीक्षा का केंद्र उमावि सनातन स्कूल में था। जहां एएनओ केएल बागड़ी, मुकेश प्रजापति, नरेंद्र सिंह, अमित गुप्ता ने सहयोग कर शारीरिक लिखित परीक्षा में सहयोग किया। अंत में एनसीसी सीओ चंदेल ने सभी कैडेट्स को सी प्रमाणपत्र किस प्रकार प्राप्त किया जाता है। एनसीसी का जीवन में किस प्रकार जीविकोपार्जन के साथ राष्ट्र की सेवा में उपयोग की जा सकती है। प्रधानाचार्य शिवकुमार दुबे सनातन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। परीक्षा का संचालन एएनओ मुकेश प्रजापति केएल बागड़ी ने किया।