दीक्षांत समारोह अब 17 को
ब्यावर| दयानंदआर्य बालिका महाविद्यालय में 10 फरवरी को प्रस्तावित तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई दीक्षांत समारोह और पारितोषिक वितरण समारोह स्थगित कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. रेणुका शर्मा ने बताया कि कॉलेज के पूर्व प्रधान सीताराम शर्मा के आकस्मिक निधन के कारण उक्त कार्यक्रम स्थगित किया गया। इसके स्थान पर अब उक्त कार्यक्रम 17 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।