पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आप का जुलूस आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा में संभावित जीत को ध्यान में रखते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे विजयी जुलूस अजमेरी गेट स्थित सुभाष सर्किल से निकाला जाएगा। पार्टी के कन्हैयालाल खत्री ने बताया कि दिल्ली में संपन्न चुनाव में ब्यावर क्षेत्र से भी वरिष्ठ कार्यकर्ता जय नारायण पंवार गत 2 माह से दिल्ली में पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। इनके अलावा 2 फरवरी से दिल्ली जाकर चुनाव-प्रचार में सहयोग देने वालों में राधावल्लभ माहेश्वरी, बाबू चीता, नीलेश बुरड़, नारायण जनागल, रामसिंह सांखला, काठात बाबर खान, तेजमल गन्ना आदि शामिल थे।

विजय आभार जुलूस के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी ब्यावर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं सहयोगियों को अपराह्न 2 बजे सुभाष सर्किल अजमेरी गेट पर उपस्थित होने का आह्वान किया। जहां सर्वप्रथम ईमानदार राजनीति से प्रेरणा स्रोत राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाषचंद बोस, एकता सर्किल, भारत माता सर्किल चांगगेट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संगठन द्वारा माल्यार्पण पुष्पवर्षा की जाएगी।