पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलन पर उतरे फैक्ट्री मजदूर, काली पट्‌टी बांधी

आंदोलन पर उतरे फैक्ट्री मजदूर, काली पट्‌टी बांधी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|श्रमिकों हितोंके लिए अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के आह्वान पर भारतीय डीएलएफ सीमेंट मजदूर संघ राबडियावास ने सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने श्रमिक हितों के लिए मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

संगठन अध्यक्ष बजरंग सिंह जोधा, महामंत्री अमरदास वैष्णव और कोषाध्यक्ष गोपाल भारती ने कार्यकारिणी के सदस्यों समेत सीमेंट निर्माता संघ की उदासीनता पर रोष जताया। उन्होंने 500 श्रमिकों सहित सोमवार सुबह 9 बजे से फैक्ट्री गेट एकत्र होकर काली पट्टी बांधकर श्रमिक हितों संबंधी नारे लगाकर सीएमए के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद सभी श्रमिक अपने-अपने कार्यस्थल पर चले गए। संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक सीमेंट निर्माता संघ तथा श्रम संगठनों की चार बैठक और सीमेंट निर्माता संघ को भी पत्र लिखा मगर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। पदाधिकारियों के मुताबिक मालिकों द्वारा बार-बार घाटे की बात करना हास्यापद है। नित नए प्लांट मालिकों द्वारा खोले जा रहे हैं। सीमेंट मालिक श्रमिकों के हित के साथ कुठाराघात कर रहे हैं। हर चार वर्ष में सीमेंट वेज सेटलमेंट सीएमए तथा श्रम संगठनों के बीच समझौता वार्ता होती है। एक वर्ष हो गया वार्ता का परिणाम शून्य रहा है। महासंघ ने श्रमिकों के हित में अंतरिम राहत देने की मांग की थी। मांगपत्र पर कई बार चर्चा भी हुई मगर परिणाम नहीं निकला। ऐसे में श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है। ऐसे में महासंघ ने 9 से 11 फरवरी तक सूत्रोचार और काली पट्टी बांधने, 12 फरवरी को एक दिवसीय धरना आयोजित करने, 13 से 15 फरवरी तक एक घंटा टूल डाऊन हड़ताल करने, 16 से 18 फरवरी तक भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन करे 19 फरवरी को एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया है।