पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरनीखेड़ाऔर केला की नाडी गांव में हुए अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

खिरनीखेड़ा निवासी राजू सिंह (34) पुत्र मोतीसिंह रविवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में सो गया। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजन ने उसे आवाज लगाई। कोई हरकत होने पर परिजन ने उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सौंप दिया। इधर जवाजा थानांतर्गत केला की नाडी निवासी कुलदीप (22) पुत्र गिरधारी रविवार रात को खेत की रखवाली करने गया। वहां अचानक पांव फिसलने से वह कुएं में गिर गया। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह एक राहगीर को कुलदीप का शव खेत के कुएं में तैरता मिला। जवाजा थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और अमृतकौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।