जमीन को दोबारा बेचने का आरोप
एचएमटी,ब्यावर मार्ग अजमेर निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाने में न्यायिक इस्तगासों के माध्यम से दर्ज कराए दो अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी पूर्वक उसको जमीन को बेचान कर उस जमीन को दोबारा बेच देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
सदर थाने में दर्ज पहले मामले में अजमेर निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र अब्दुल वहीद ने बताया कि उसने सोमलपुर निवासी आरोपी मुराद पुत्र मोहम्मद कमरूद्दीन से 14 दिसंबर 2011 को जगपुरा स्थित दूसरे आरोपी हाउसिंग बोर्ड निवासी शंकर पुत्र नारायण गुर्जर की स्वामित्व की जमीन को चार लाख रुपए में खरीदने का करार कर 3.80 लाख रुपए दिए थे तथा शेष 20 हजार रुपए रजिस्ट्री करवाने पर अदा करने का करार किया था।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बार-बार कहने पर जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं करवाई और 15 जनवरी को उसे पता लगा कि आरोपियों ने उक्त जमीन को दूसरी जगह बेचान कर दिया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में मोहम्मद इलियास ने बताया कि उसने चैनपुरा निवासी प्रभुसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह से 19 मार्च 2012 को बुद्धपुरा स्थित जेठाना निवासी इंद्रा प|ी पूरणदास की खातेदारी की जमीन चार लाख में खरीदने का करार कर आरोपियों को तीन लाख रुपए दिए थे तथा एक लाख रुपए रजिस्ट्री करवाने पर अदा करने का करार किया था। इलियास ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसको जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई ओर 15 जून 2012 को दोनों ने उक्त जमीन तीसरे आरोपी बाघसुरी निवासी सांवर लाल पुत्र रामचंद्र को बेचान कर दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।