- Hindi News
- स्कूल में स्वाइन से बचाव की आयुर्वेदिक दवा वितरित की
स्कूल में स्वाइन से बचाव की आयुर्वेदिक दवा वितरित की
नसीराबाद | ब्यावरमार्ग स्थित गुरुकुलम स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवा पिलाई।
स्कूल के प्रधान सतवीर चौहान ने बताया कि वैद्य ऐश्वर्या शोरेल की देखरेख में दवा तैयार करवाकर अध्यक्ष कल्पना भटनागर, राजोसी सरपंच तेजसिंह रावत और विजय कंवर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को दवा का सेवन कराया। अभिभावक विजय पंवार ने इस अवसर पर स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए।