धुंध के आगोश में डूबा शहर
मौसमके बदले मिजाज से पूरा शहर सर्दी की चपेट में अा गया है। पिछले तीन साल में दिसंबर माह में रविवार का दिन सबसे सर्द रहा। हालत ये रहे कि एक दिन में अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिर गया।
शहर सुबह से धुंध के आगोश में था। सुबह से ही लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री की गिरावट के साथ ही 16 डिग्री पर गया। शहर में सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। सुबह 11 बजे तक लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ने के आसार है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
किसानोंके चेहरे खिले
मौसममें आए परिवर्तन से किसानों के चेहरों पर रौनक है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड और मावठ से चने अौर सरसों के फसलों को फायदा होगा। इन दिनों खेतों में गेहूं, चना, सरसों, जौ की फसलों खड़ी है।
ब्यावर. अलावतापकर ठंड से निजात पाने की जुगत करते युवक।