पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ सेना दिवस मनाया

नौ सेना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|मगरा क्षेत्रके पूर्व नौ सैनिकों और उनके परिवार ने रविवार को पूर्व नौ सैनिक वेलफेयर को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के तत्वावधान में नौसेना दिवस मनाया। जवाजा तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम अायोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने कुर्सी और चम्मच दौड़ में दमखम आजमाया। इसी प्रकार बच्चों के लिए नृत्य और खेलकूद प्रतियोगिता आयाेजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व नौ सेनिकों ने सेना की प्रसिद्ध बड़ा खाना बिरयानी कस्टर्ड एवं रायता पापहु का सामुहिक भाेजन का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन संगठन अध्यक्ष डाऊसिंह का कार्यकाल समाप्त होने पर सदस्यों ने कल्याण सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। कार्यक्रम के दौरान ये निर्णय लिया गया कि अगला नौ सेनिक दिवस आशापुरा माता मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष श्रवण सिंह भाटी, कमांडर डाऊसिंह भाटी, केसर सिंह, नारायण सिंह, ज्ञान सिंह, टीलसिंह, सवाई सिंह, मिठूसिंह, छीतर सिंह, प्रताप सिंह, केदार सिंह, जवान सिंह, पूरण सिंह, नारायण सिंह पंवार समेत अन्य कई पूर्व नौसेनिक उपस्थित थे।