जैन साध्वी मंडल का मंगल-प्रवेश
ब्यावर| श्रमणसंघीय महासती पुष्पवती, महासती राजमति म.सा., साध्वी राज रश्मि, साध्वी राजऋषि, साध्वी राजलक्षि, साध्वी राज वद्धि आदि ठाणा 6 ने रविवार को रुपरजत नर्सिंग कॉलेज में मंगल प्रवेश किया। महासती वृंद जैतारण से 12 दिसम्बर को विहार कर निमाज, बर, सेंदड़ा होते हुए ब्यावर पहुंचे। कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 10 बजे कृष्णा कॉलोनी स्थित मरूधर केसी जैन स्मृति भवन में मंगल प्रवेश किया। मंत्री सुनील कर्नावट ने बताया कि साध्वीजी अजगर बाबा थान होते हुए पहुंचेंगे।