पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पार्सल परिवहन से लाखों का घाटा

अवैध पार्सल परिवहन से लाखों का घाटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरुण दाधीच/नितिन कुमार शर्मा| ब्यावर

प्रदेशमें रोडवेज भले ही घाटे में हो लेकिन बसों में अवैध पार्सल परिवहन सेवा चालकों के लिए चांदी कूटने का साधन बनी हुई है।

रोडवेज का ब्यावर डिपो राज्य के केंद्र में होने की वजह से रोडवेज बसों का बड़ी तादाद में आवागमन होता है। हर रोज रोडवेज बसों में लाखों रुपए के पार्सल प्रशासन को बिना शुल्क अदा किए परिवहन किए जाते हैं। इस अवैध परिवहन में सबसे बड़ी भूमिका रोडवेज के बस चालक निभाते हैं। पार्सल को एक स्टैंड से दूसरे स्टैंड ले जाने के एवज में चालकों द्वारा बतौर परिवहन सेवा मनमानी रकम वसूली जाती है। ये हालत जब हैं तब परिवहन विभाग ने इस अवैध परिवहन पर अंकुश लगा रखा है, बल्कि अलग से कार्गो सेवा भी लागू कर रखी है। लेकिन चालक द्वारा अपने ही निगम के हितों को दरकिनार कर कार्गो सेवा की बजाय अपने स्तर पर पार्सल सेवाएं चला रखी हैं। इससे हर साल एक रोडवेज बस के एवज में मिलने वाले लाखों रुपए के शुल्क का सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।

मनमानेतरीके से वसूली : रोडवेजबसों में अवैध परिवहन का इस कदर बोलबाला है कि चालक एक लिफाफे से लेकर छुट-पुट पार्सल को पहुंचाने की एवज में एक यात्री के बराबर मनमानी वसूली कर रहे हैं। यहीं नहीं बड़े पार्सल भारी पार्सल के मामलों में तो चार से छह गुना किराया तक मनमाने तरीके से वसूला जा रहा है।

ब्यावर. रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध पार्सल परिवहन के लिए पहुंचा टेंपो। (2) टेंपो से बस में पार्सल रखता कर्मचारी।(्3) अवैध पार्सल परिवहन के लिए लेन-देन करता चालक। फोटाे: अमित सारस्वत