क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से
ब्यावर| ब्यावरयुवा संगठन की मीटिंग शनिवार को आयोजित हुई। मीटिंग में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। संगठन अध्यक्ष जसराज शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले टूर्नामेंट के विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 5 हजार 100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के तैर पर एक मोबाइल दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मकसद सिर्फ उन प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध करवाना है जिनकी प्रतिभा उचित मंच नहीं मिल पाने के कारण दम तोड़ देती है। मीटिंग में संगठन अध्यक्ष जसराज शर्मा, संचालक अंगद कुमार पांडे, रमेश जांगिड़, नवाब काठात, सुरेश काठात, साजन काठात, राजेंद्र सिंह शालीमार, मोनू, पंकज, अरविंद, मुकेश, सन्नी, पदम समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।