शिविर में 53 मरीजों का चैकअप
ब्यावर| जालियारोड स्थित आनंद मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क न्यूरो सर्जन परामर्श शिविर संपन्न हुआ। रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में डॉक्टर पवन जैन एवं उनके सहयोगियों ने 53 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर नरेंद्र आनंदानी ने बताया कि शिविर में हैड स्पाइनल सर्जरी, सिरदर्द, माइग्रेन, अनिद्रा, डिस्क साइटिका, कमर दर्द, गर्दन दर्द, ब्रेन ट्यूमर, पैरालाइसिस समेत न्यूरो से संबंधित मरीजों मरीजों को निशुल्क परामर्श देकर चैकअप किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों की सिटी स्कैन भी की गई।