पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई गैस एजेंसी से मिलेगी राहत

नई गैस एजेंसी से मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शहर केघरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब नए गैस कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की नई गैस एजेंसी का सोमवार को शुभारंभ होगा। नई गैस एजेंसी खुलने से उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन अब त्वरित प्रभाव से मिलना शुरू होंगे। अजमेर रोड पर आईओसीएल की नई गैस एजेंसी मैसर्स ज्वाला इंडेन का सोमवार को शुभारंभ होगा। ज्वाला इंडेन के संचालक प्रमोद कुमार, चेतन प्रकाश सांखला ने प्रेस वार्ता में उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कंपनी की ओर से अजमेर रोड स्थित क्षेत्रवासियों को ज्वाला इंडेन में स्थानांतरित किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं का उनके क्षेत्र में ही गैस संबंधी सुविधाएं मिल सके। प्रमोद सांखला ने कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा अधिकारी शिवसिंह परिहार भी मौजूद थे।

ब्यावर. प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी देते कंपनी संचालक।