- Hindi News
- भामाशाह शिविर में नामांकन के िलए उमड़े लोग
भामाशाह शिविर में नामांकन के िलए उमड़े लोग
राज्यसरकार की महत्ती भामाशाह योजना के तहत शहर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविर में नामांकन के लिए लोग उत्साह दिखा रहे हैं। इधर प्रशासन ने अब तक आयोजित शिविर में नामांकन होने वाले नागरिकों के भामाशाह नामांकन कार्ड वितरण की भी तैयारी शुरू कर दी है।
उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि निकाय चुनाव बाद आचार संहिता समाप्त होते ही नगर परिषद क्षेत्र में भी विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित कर भामाशाह नामांकन का काम शुरू कर दिया गया। नामांकन शिविर से वंचित रहे वार्डों में अब नामांकन का काम युद्धस्तर पर जारी है। जहां भी शिविर आयोजित हो रहा है उनमें संबंधित क्षेत्रवासी भामाशाह नामांकन के लिए उत्साह दिखा रहे हैं। इधर प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार शिविर में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी भी क्षेत्रवासियों के नामांकन के लिए सहयोग कर रहे हैं।
शहर के वार्ड संख्या 7 के लिए गुरूद्वारा स्थित विद्यालय परिसर में लगाए गए शिविर 252 महिला मुखियाआें से जुड़े 752 सदस्यों ने भामाशाह नामांकन तथा जरूरतमंद 33 व्यक्तियों ने आधार के लिए नामांकन कराया। वार्ड 25 के लिए ईएसआई चिकित्सालय परिसर में शिविर में प्रथम दिन मंगलवार को 289 महिला मुखियाआें से संबंधित 1008 सदस्यों द्वारा भामाशाह नामांकन एवं जरूरतमंद 85 व्यक्तियों ने आधार के लिए नामांकन सुविधा का फायदा लिया।
वार्ड 8 के लिए मिशन बॉयज मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित शिविर संबंधी व्यवस्थाआें का जायजा प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मदनलाल जीनगर ने लेकर वहां तैनात राजस्व निरीक्षक मनोहर लाल मीणा नगर परिषद के मोहिंद्र फुलवारी सहित अन्य टीमों को वांछित दिशा-निर्देश दिए। स्वयंसेवक राजेश गहलोत वार्ड पार्षद रवींद्र जॉय क्षेत्रवासियों की मदद में जुटे रहे। पहले दिन यहां 108 महिला मुखियाआें से जुड़े 348 व्यकित्यों का भामाशाह नामांकन तथा 49 आधार नामांकन हुआ। इसी प्रकार वार्ड 26 के लिए श्रम कल्याण केंद्र में दो दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
गांवोंमें भी बनाए कार्ड
शहरके अलावा जवाजा पंचायत समिति क्षेत्र में आयोजित शिविर में भी नामांकन के लिए लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। शिविर प्रभारी तहसीलदार (टॉडगढ) भंवर सिंह चौहान के अनुसार जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आईटी सेंटर मालपुरा में आयोजित चार दिवसीय भामाशाह अन्तर