धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज
ब्यावर| सिटीथाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शाहपुरा मोहल्ला धोबी गली निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार धोबी गली निवासी संजय गर्ग पुत्र विटठ्लदास ने अपने अधिवक्ता कमल किशोर लोढा के जरिए परिवाद पेश कर कमल किशोर शर्मा पुत्र जय सीताराम शर्मा पर परिवादी के पिता को धोखे से विश्वास में लेकर किराया बढ़ाने का कहते हुए धोखे से खाली स्टांप और कुछ कागजों तथा रसीदों पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया। परिवादी ने आरोप लगाया कि अारोपी अब उन कागजों की आड़ में परिवादी के पिता को डरा धमका रहा है। इस पर न्यायालय के आदेशों पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।