पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के विकास में महिलाएं भी दें योगदान

समाज के विकास में महिलाएं भी दें योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमेवाड़ा कलाल न्याती समाज की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद दलपतराज मेवाड़ा और न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा मेवाड़ा का फतेहपुरिया दयानंद कॉलोनी स्थित समाज भवन में अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने अतिथियों का ढोल के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समाज की सुवादेवी, अणचीदेवी सोहनीदेवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट मेवाड़ा का स्वागत किया। जबकि अशोक कुमार, प्रकाश एवं तेजराज मेवाड़ा ने मुख्य अतिथि पार्षद मेवाड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समाज अध्यक्ष पुखराज मेवाड़ा अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि मजिस्ट्रेट मेवाड़ा ने समाज को एकजुट होकर विकास करने में महिलाओं को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पार्षद मेवाड़ा ने अभिनंदन के लिए समाज पदाधिकारियों का आभार जताया। मौके पर महेंद्र मेवाड़ा, किशन मेवाड़ा, दर्शन, घीसू, ताराचंद, दिलीप, हरिलाल, संजय, मनिंदर, अर्चना, सरोज, गणपत, शेषमल, नंदकिशोर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिवराज मेवाड़ा ने किया। अंत में समाज अध्यक्ष पुखराज मेवाड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री ज्ञानगंगा अंबेडकर विकास संस्थान गंगानगर कॉलोनी द्वारा संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित पार्षद ईश्वर तंवर, बाबूलाल पंवार, सोहनलाल मेघवाल, प्रकाश परिहार, लेखराज कंवरिया, विनोद कुमार खाटवा, सीता देवी, सरोज तुनगारिया सहित सभापति बबीता चौेहान उपसभापति सुनील कुमार मूंदड़ा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर धन्नाराम खोरवाल, प्रेमराज नोगिया, नेमीचंद राठौड़, राजमल तुनगारिया, महेंद्र कुमार चौहान, बीरमराम भट्ट, हेमराज चौरोटिया, माणक बोहरा, हरीश गुजराती, नरेश जटिया, सुखदेव बाकोलिया, सोहनलाल सिंगारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार तुनगरिया महेश कुमार ओलानिया ने किया।

इसी प्रकार माली (सैनी) समाज की नवनिर्वाचित सभापति पार्षदों का अभिनंदन समारोह गहलोत मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। आयोजक घीसूलाल जागीरदार ने पार्षद मोतीसिंह सांखला, कैलाश गहलोत का माल्यार्पण के साथ साफा पहनाकर स्वागत किया। मैनादेवी ने सभापति बबीता चौहान पार्षद कमला दगदी का माल्यार्पण के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर पूर्व सभापति डूंगरसिंह सांखला, मालियान पंचायत बड़ाबास अध्यक्ष मदनलाल सोलंकी, नरेंद्र चौहान, बाबूलाल भाटी, करण गहलोत,