पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हर घर से निकले गौ के िलए रोटी’

\"हर घर से निकले गौ के िलए रोटी’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें गो-माता की सेवा करने वाला को तन, मन और धन के सुखों का हकदार बनता है। अगर कोई गाय का पालन नहीं कर सकता तो रोजाना एक घंटा किसी भी गोशाला में जाकर सेवा करें। उस व्यक्ति का समाज में प्रभुत्व बढ़ेगा और ईश्वर की कृपा बरसने लगेगी। यह बात शनिधाम पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर परमहंस दाती मदन महाराज राजस्थानी ‘निजस्वरुपानंदजी’ ने कही। वे रविवार को अजमेर रोड स्थित श्री महावीर गोशाला के जीर्णोद्धार के मुहुर्त में ब्यावर पहुंचे थे।

कार्यक्रम में साधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने गोसेवा में हर तरह की सेवा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चमनचक्षु जुगल राजस्थानी, संजय मेहता, संयोजक धीरज खंडेलवाल, मुकेश मूथा, पूर्व उपासभापति जयसिंह राजपुरोहित, कैलाश मूंदड़ा, भंवरलाल बूला, नेमीचंद शर्मा, हिंदू क्रांति सेना के आनंद सोनी, कुलदीप बोहरा, पूर्व सरपंच पप्पू काठात, भंवरलाल मेहता, अरूण किलावत, श्याम दगदी, ज्ञानचंद कोठारी, संपत बांठिया, सतीश गर्ग, धीरज खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल समेत सैकड़ों गोभक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निखिल जैन सतीश गर्ग ने किया।

गायको चारा देने की नसीहत

समारोहमें दाती महाराज का स्वागत करने वालों का तांता लग गया। लेकिन महाराज ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं साधकों को माला, स्वागत से दूर रहने की सलाह दे दी। दाती महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि 10 रुपए माला में खर्च करने की जगह इतने ही रुपए चारा अगर गाय को खिलाया जाए, तो उसका पेट भरता।

ब्यावर. अजमेर रोड स्थित श्री महावीर गौशाला का जीर्णाेद्धार कार्यक्रम में मौजूद लोग।