पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर के िलए आज रवाना होंगे हजारों कार्यकर्ता

अजमेर के िलए आज रवाना होंगे हजारों कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे द्वारा सोमवार दोपहर एक बजे पटेल स्टेडियम अजमेर में भामाशाह कार्ड वितरण और लाभ हस्तांतरण के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्यावर से भी बड़ी संख्या में भाजपाई अजमेर पहुंचेंगे।

भाजपा मंडल महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भामाशाह कार्ड वितरण करने के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अजमेर के लिए बसें चांगगेट, छावनी, सूरजपोल गेट सातपुलिया से बसें सोमवार सुबह 11.30 बज रवाना होंगी।

साथ ही मंडल महामंत्री बंसल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से जवाजा में भी भामाशाह नामांकन कार्ड का ऑनलाईन शुभारंभ किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए उपखंड क्षेत्र के सभी अधिकारी जवाजा पंचायत मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। बंसल ने अजमेर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।