काढा वितरण में उमड़े लोग
ब्यावर| प्रदेशभर में चल रहे स्वाइन फ्लू के कहर से बचने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे काढ़ा वितरण में भारी संख्यां में लोग उमड़े। गुरुवार को भी शहर में कई स्थानों पर काढ़ा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गुरुवार को श्री लेडिज क्लब श्री सीमेंट और चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक शंकर सिंह रावत, उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बच्चों को काढ़ा पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. रमा शंकर पचौरी ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में आयोजित शिविर में 10 बजे से 2 बजे तक 4 हजार लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। डॉ. पचौरी ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल के साथ ही राजकीय स्कूल शाहपुरा, जवाजा में 245, राजकीय आयुवेर्दिक औषधालय सूरजपुरा में 46, राजकीय माध्यमिक स्कूल नूंद्री मालदेव में 325, करूणामयी शिक्षण संस्थान जवाजा में 360, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय ब्यावर खास में 80 लाेगों को क्वाथ का वितरण किया गया। डॉ. पचौरी ने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेंड ब्यावर, श्री गणपति ऑटो मोबाइल उदयपुर रोड के सहयोग से काढ़े का वितरण किया जाएगा। गुरुवार को समीपवर्ती ग्राम खेड़ा देवनारायण में भी नवयुवक मंडल की ओर से बच्चों को काढ़ा वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणपत सिंह थे। गुरुवार को स्कूल के 250 बच्चों को काढा पिलाया गया।
पोस्टरका विमोचन: मानवाधिकारसुरक्षा समिति राजस्थान एवं गायत्री पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी के पोस्टर का विमोचन किया गया। विधायक शंकर सिंह रावत, उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल, डॉ. रमाशंकर पचौरी, समिति के विजय वर्मा, एसएन शर्मा, भरत भाटी, संजय गहलोत, कमल मारोठिया, गोविंद कुमावत समेत अन्य लोग मौजूद थे।
गुलशनेमुस्तफा दरगाह समिति ने भी बांटा काढ़ा: गुरुवारको छावनी रोड स्थित गुलशने मुस्तफा दरगाह समिति के तत्वावधान में सचिव मोहम्मद फारुख खान लोधी के सौजन्य से काढ़े का वितरण किया गया। सहसचिव मोहम्मद सलीम पठान ने बताया कि नगर परिषद सभापति बबिता चौहान की मौजूदगी में गुरुवार को 3 हजार से ज्यादा लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष गुलाम चिश्ती, औकाफ कमेटी सदर हाजी मोहम्मद हनीफ छीपा आिद ने अपनी सेवाएं दी।
ब्यावर. गुलशने मुस्तफा दरगाह समिति की ओर से काढ़े वितरण में उमड़ी भीड़।