पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में शिक्षण पर ध्यान, व्यवस्था से अनजान

स्कूलों में शिक्षण पर ध्यान, व्यवस्था से अनजान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडमें शिक्षा संबलन अभियान का दूसरा चरण समाप्त हो गया अौर शिक्षण का स्तर अब भी वैसा ही पाया गया जैसा पिछले अभियान में था। रीडिंग कैंपेन अन्य उपायों के बावजूद सरकारी स्कूलों में खास तौर पर अंग्रेजी गणित ज्ञान अब भी कमजोर है। विडंबना यह है कि स्कूलाें में शिक्षण के स्तर पर शिक्षा विभाग की नजर है मगर शिक्षण किन परिस्थितियों में हो रहा है इस आेर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले सत्रों में हुए निरीक्षण में स्कूल की कमियाें पर विचार, चर्चा प्रस्ताव भी बन चुके हैं। इसके बावजूद साल-दर-साल निरीक्षणों में वही समस्याएं उठ रही हैं और समाधान के नाम पर कुछ भी कार्रवाई नहीं हो पा रही।

^संबलन अभियान में शैक्षणिक के साथ ही गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार की जाती है। कोई अधिकारी जाने से पहले पूर्व में हुए निरीक्षणों के प्रपत्र साथ लेकर जाता है। अगर किसी स्कूलों में हर साल एक समस्या बार-बार उठ रही हैं तो समाधान का प्रयास और तेज किया करेंगे। ’’ जीवराजचौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), अजमेर।

ब्यावर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की खिड़की में पढ़ाती शिक्षिका।