पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केनरा विद्या ज्योति के तहत मिली छात्रवृत्ति

केनरा विद्या ज्योति के तहत मिली छात्रवृत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| गोहानास्थित केनरा बैंक की ओर से ‘केनरा विद्या ज्योति’ योजना के अंतर्गत तीन छात्राओं को शैक्षणिक छात्रवृति प्रदान की गई। मंडल प्रबंधक पी. वितोभा के मुताबिक बैंक द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की प्रतिभावान छात्राओं को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहाना अध्ययनरत छात्राओं को कुल 12 हजार 500 रुपए की छात्रवृति के रूप में प्रदान किए गए। इस मौके पर केनरा बैंक अंचल कार्यालय के मंडल प्रबंधक पी. वितोभा, ब्यावर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रोशनलाल जीनगर, शाखा प्रबंधक वीरकुमार रांका समेत स्कूल स्टॉफ छात्र उपस्थित थे।